Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब ने 254 रन बनाए, IPL 2026 का बेस्ट स्कोर:लखनऊ के 4 बैटर्स आउट; पूरन कैच ड्रॉप के बाद आउट, यानसन को विकेट

    19 hours ago

    1

    0

    IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का टारगेट दे दिया। न्यू चंडीगढ़ में LSG ने बॉलिंग चुनी। पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह इस सीजन का बेस्ट स्कोर है। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। लखनऊ ने 14.4 ओवर के बाद 4 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम पिच पर हैं। निकोलस पूरन (9 रन) को मार्को यानसन ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। अर्शदीप सिंह ने ऋषभ पंत (43 रन), युजवेंद्र चहल ने मिचेल मार्श (40 रन) और विजयकुमार वैशाख ने आयुष बडोनी (35 रन) के विकेट लिए। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 93 और कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए। पंजाब किंग्स के लिए IPL में तीसरी ही बार 150 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हुई। लखनऊ से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड रविवार के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। पढ़ें मैच की खबर... दोनों टीमों की प्लेइंग पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट- विजयकुमार वैशाख लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ और मोहनिस खान। इम्पैक्ट- हिम्मत सिंह
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में दरोगा ने लड़के को पीटा, बाइक साफ कराई:पिता बोला- बेटे को थप्पड़ मारा, एसपी ने किया लाइन हाजिर
    Next Article
    PBKS vs LSG Live Score: पूरन ने किया निराश, लखनऊ को लगा चौथा झटका, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment