Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा में शादी के बाद रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा जनपद के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। फिरोजाबाद निवासी नीरज अपने साले की शादी में शामिल होने डौकी आया था, लेकिन लौटते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। देखें 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान फिरोजाबाद के गार्डन नगला सिंघी निवासी नीरज (25) पुत्र राकेश के रूप में हुई है। नीरज अपने साले मुस्तफा (निवासी नगला बेहड़, डौकी) की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आया था। रविवार को शादी समारोह संपन्न होने के बाद नीरज अपनी एक अन्य रिश्तेदारी में गांव नरी (डौकी) चला गया था। पुलिया के पास हुआ हादसा रविवार रात करीब 8 बजे जब नीरज नरी गांव से वापस लौट रहा था, तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नरी पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 3 साल पहले हुई थी शादी, सिर से उठा पिता का साया नीरज की मौत की खबर जैसे ही शादी वाले घर पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीरज अपने पीछे एक वर्ष की बेटी 'खुशी' को छोड़ गया है। 3 साल पहले मीटपुरा (फतेहाबाद) निवासी पूनम देवी से शादी हुई थी। परिवार के पालन-पोषण के लिए नीरज मजदूरी का कार्य करता था। थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक शादी समारोह के बाद अपनी रिश्तेदारी से वापस घर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बेटे ने पिता की हत्या की:जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, धारदार हथियार से मारने की आशंका
    Next Article
    बस्ती में दरोगा ने लड़के को पीटा, बाइक साफ कराई:पिता बोला- बेटे को थप्पड़ मारा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment