Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में सफाईकर्मी का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला:छावनी में हत्या कर नहर किनारे फेंकी बॉडी, पुलिस टीम जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सफाईकर्मी का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला। सुबह नहर की तरफ निकले लोगों ने झाड़ियों में शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि बोरे से बदबू आ रही थी। साथ ही उस पर खून के निशान से उन्हें घटना की आशंका हुई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पहुंची। बोरे को खोलने पर उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के ही अकला गांव निवासी विनय वर्मा (39) के रूप में हुई है। मामला बिथलापुर गांव का बताया जा रहा है। ड्यूटी के लिए घर से निकला था विनय विनय वर्मा हर्रैया ब्लॉक के बरगदवा गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह अपने काम पर गया था। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। सोमवार सुबह उसकी बॉडी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका शव जिस हालत में मिला है, उसे देखकर मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। हमलावरों ने विनय की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर नहर के किनारे फेंक दिया। जिससे पहचान मिटाई जा सके और साक्ष्य मिट सके। छावनी थानाध्यक्ष चंदन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाए जाने की चर्चा है ताकि मौके से अहम सुराग जुटाए जा सकें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर:8 बच्चे और चालक घायल, हॉस्पिटल में भर्ती
    Next Article
    आजमगढ़ में मंडई बनाने को लेकर विवाद जमकर गाली गलौच:10 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment