Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में डीसीएम से टकराकर बोलेरो बनी आग का गोला:दो झुलसे, पांच यात्रियों की बची जान

    6 hours ago

    2

    0

    बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस्ती-गोरखपुर मार्ग पर परसा हज्जाम के पास भारद्वाज पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गई। हादसे के वक्त बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग झुलस गए, जबकि पांच अन्य यात्री सुरक्षित बच निकले। सूचना मिलने पर खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घायलों की पहचान संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार पुत्र रामनाथ तथा बड़गो निवासी मोहम्मद यूसुफ पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो का चालक हल्का झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य यात्री गंगा राम को बस्ती सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण न रहना प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद क्रेन की मदद से जली हुई बोलेरो को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत:कानपुर में ओल्ड मीटर बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर रोक, तकनीकी जांच के लिये समिति का गठन
    Next Article
    एक्ट्रेस सोनम बाजवा की नई फिल्म पर रोक:चंडीगढ़ कोर्ट ने कॉपीराइट मामले में रिलीज पर लगाई स्टे; शूटिंग पर भी विवाद हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment