Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा की समीक्षा बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा:मिर्जापुर में कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की शुक्रवार को मिर्जापुर के पांडेयपुर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। दीपू तिवारी के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल 2026 को लखनऊ पहुंचने का आह्वान भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी शिव बौद्ध राम, मंडल प्रभारी गुड्डू राम और अमरेंद्र बहादुर भारती उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि शिव बौद्ध राम ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ के अंबेडकर पार्क में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाए। मंडल प्रभारी गुड्डू राम ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। अमरेंद्र बहादुर भारती ने कहा कि केवल बयानबाजी से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर मजबूत नेटवर्क खड़ा करके ही पार्टी को दोबारा सत्ता के करीब लाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, निष्ठा और मेहनत के साथ काम करने की अपील की। अमरेंद्र बहादुर ने गांव-गांव और शहर-शहर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस बैठक में मंडल प्रभारी महेंद्र भारती, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राइन, दीपू तिवारी और शिवजोर पाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रामसागर राव ने किया। बैठक में राम प्रकाश पटेल, चंद्रबली, रमेश पांडे, महेश कुमार, नंदलाल मौर्य, कन्हैया लाल साहू, संतोष कुमार, राम बाबू सोनकर, संजय गौतम, राजू भारती, सुरेश केसरी, सिकंदर, सुदर्शन, प्रदीप पाल, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, साजन गौतम, डीसी गौतम, गुड्डू चंद्रा, प्रमोद कुमार, सत्यनारायण जैसल, शशिभूषण, भगवान दास, अनिल जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत कबीरनगर सीट पर कौन मजबूत, विधायक अंकुर राज:या पूर्व MLA दिग्विजय, सपा से आलोक, सुबोध या मो. अहमद पहली पसंद, बसपा से किसे मानते हैं दिग्गज
    Next Article
    सीतापुर में सांप के काटने से बच्ची की मौत:घर के बाहर खेल रही थी तीन साल की मासूम, पुलिस करा रही पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment