Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में ट्रैक्टर ट्राली की पिकअप से टक्कर:गाड़ी का अगला हिस्सा डैमेज, ड्राइवर की हालत गंभीर, रॉन्ग साइड चलने से हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली के नैनीताल हाईवे पर आज सुबह सड़क हादसा हो गया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अभयपुर अग्रास रोड पर घंघोरा-घंघोरी के पास मिट्टी से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कूरियर पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्राली रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिसके कारण यह आमने-सामने की भिड़ंत हुई। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर केबिन के मलबे में ही बुरी तरह फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में बर्ड फ्लू का खतरा:महराजगंज प्रशासन अलर्ट, सीमावर्ती पोल्ट्री फार्मों पर सैंपलिंग के निर्देश
    Next Article
    एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर धुआं महसूस हुआ, यात्रियों ने मास्क लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment