Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में शादी के 2 महीने बाद नवविवाहिता की मौत:कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में रविवार दोपहर एक नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कलां निवासी बरखा के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी साल 9 फरवरी को कांधरपुर निवासी सत्यम शर्मा से हुई थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बरखा का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों के अनुसार, दोपहर में बरखा ने खिचड़ी बनाई थी। खाना खाने के बाद सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में आराम करने चले गए, और बरखा भी दूसरी मंजिल के कमरे में चली गई। दोपहर करीब 3:30 बजे देवर आशीष बाहर से आया और अपनी मां से चाय या कॉफी बनाने को कहा। मां ने उसे भाभी से बनवाने को कहा। जब आशीष बरखा को बुलाने ऊपर गया, तो जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। आशीष ने घर का जाल हटाकर जीने का दरवाजा खोला और खिड़की से देखा तो बरखा का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर 112 पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर और सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बरखा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर ने बताया कि मायके वालों ने आरोप लगाए हैं, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतुल चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:लखनऊ में रेड क्रॉस सोसायटी और केजीएमयू ने किया आयोजन
    Next Article
    IPL- पंजाब की 5वीं जीत, टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1:लखनऊ को 54 रन से हराया; प्रियांश ने 93, कोनोली ने 87 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment