Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सगे भाई ने 2 साल तक रेप किया:मां-बाप ने यकीन नहीं किया, तो बहन ने पेन कैमरे से वीडियो बनाया

    20 hours ago

    2

    0

    बरेली में एक भाई सुसाइड की धमकी देकर अपनी सगी बहन से 2 साल तक रेप करता रहा। लड़की ने यह बात अपने मां-बाप और साथी कर्मचारियों को बताई। लेकिन, किसी ने उस पर भरोसा नहीं किया। इस पर लड़की ने एक पेन कैमरे को कमरे में छिपा दिया और उससे भाई की गंदी हरकत का वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की ने वह वीडियो अपने मां-बाप को दिखाया। लेकिन, मां-बाप ने बेटे को कुछ कहने की जगह बेटी को ही नौकरी छुड़ाकर घर में बंद कर दिया। इसी बीच लड़की ने किसी तरह महिलाओं के लिए काम कर रहे एक NGO से संपर्क किया। संचालक साक्षी मिश्रा की मदद से पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने शनिवार को FIR दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… सुसाइड की धमकी देकर करता था रेप बदायूं के दातागंज इलाके की रहने वाली 22 साल की लड़की और उसके भाई ने जीएनएम (GNM) की पढ़ाई की है। दोनों बरेली के सैटेलाइट इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में नौकरी करते हैं। भाई अपनी सगी बहन से पिछले 2 साल से रेप कर रहा था। विरोध करने या पुलिस में शिकायत की बात कहने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देता था। कहता था कि उसके मरते ही माता-पिता भी अपनी जान दे देंगे। इससे बहन डर जाती थी। अब पढ़िए बहन की आपबीती… किसी ने यकीन नहीं किया, तो कमरे में छिपाया स्पाई कैमरा लड़की ने बताया- मैंने पहले रेप की बात माता-पिता और अस्पताल के स्टाफ को बताई थी, लेकिन किसी ने यकीन नहीं किया। सच सामने लाने के लिए एक स्पाई पेन कैमरा खरीदा। फिर उसे अपने कमरे में छिपा दिया। भाई की पूरी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दीपावली पर जब अपने घर दातागंज गई, तो मम्मी-पापा को यह वीडियो दिखाया। बेटे को बचाया, बेटी को घर में किया कैद लड़की ने बताया- मेरे माता-पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं। इलाके में काफी प्रभावशाली हैं। वीडियो देखने के बाद उन्होंने भाई से कुछ नहीं कहा। उसे वापस नौकरी पर बरेली भेज दिया। लेकिन, मुझे घर में ही रोक लिया। इंटरनेट से नंबर निकालकर NGO से मांगी मदद लड़की ने बताया- दातागंज थाने में पिता की गहरी पैठ होने से मुझे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं थी। ऐसे में इंटरनेट के जरिए NGO संचालक और समाजसेवी साक्षी मिश्रा का नंबर निकाला। उन्हें फोन कर पूरी घटना बताई। पहले साक्षी मिश्रा को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब वीडियो भेजा, तो उनके भी होश उड़ गए। इसके बाद साक्षी मिश्रा अपने पति अजितेश के साथ दातागंज पहुंचीं। पुलिस की मदद से मुझको माता-पिता के चंगुल से छुड़ाया। अब बरेली में ही रहकर नौकरी करेगी बहन पुलिस ने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल लड़की बरेली में समाजसेवी साक्षी मिश्रा के घर पर ही रह रही है। उसका कहना है कि वह अब अपने माता-पिता के पास वापस नहीं जाना चाहती। समाजसेवी साक्षी मिश्रा ने कहा- भाई-बहन का रिश्ता बेहद पवित्र होता है, लेकिन यहां भाई ने ही अपनी बहन का शोषण किया। जब बेटियां घर और माता-पिता के बीच सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो आखिर वे न्याय और सुरक्षा के लिए कहां जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले:केवल कंकाल बचा; स्क्रैप लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा
    Next Article
    इनकम टैक्स अफसर बनकर 5 किलो सोना लूटा:नीली बत्ती लगी कार से बस रुकवाई; आगरा से 5 साल बाद पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment