Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिड़गिड़ाया:थाने से लंगड़ाते-रोते निकला, बोला- माफ कर दो, गलती हो गई

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हसन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी थाने से लंगड़ाते हुए बाहर निकला और रोते हुए माफी मांगता नजर आया। इस दौरान आरोपी हसन खान गिड़गिड़ाते हुए कह रहा है- मुझे माफ कर दो, बहुत बड़ी गलती हो गई। अब कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। दरअसल, 20 अप्रैल को (सोमवार) हसन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियों में वह कार में बैठा है और सड़क पर महिलाएं डांस कर रही हैं। वह कहता है कि यह देखो ऐसे नाच रही हैं, जैसे चुड़ैल नाचती हों, कमबख्त, जीना हराम कर दे। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही मंगलवार को आरोपी हसन खां गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की कार्रवाई कर रही है। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए वीडियो में हसन खान ने क्या? कमबख्त हमारी जीना हराम कर देती हैं वीडियो में हसन खान कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान उसके रास्ते में एक बारात जा रही थी और सड़क पर डीजे व बैंड-बाजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। इस पर हसन ने कहा- देखो, बरेलियों में कोई कमी है। क्या बताइए, ऐसी-ऐसी जगह पर कभी-कभी फंस जाते हैं, निकलना मुश्किल हो जाता है। थोड़ा आगे जाने पर चौराहे पर कुछ पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दिए। इस पर उसने कहा- ये हमारे दरोगा जी खड़े हैं। इसके बाद उसने पुलिसकर्मी से कहा- सर जी जा रहे हैं। फिर वह कहता है- मैं इनके साथ ड्यूटी करता हूं और आज लंबा टूर था। ऐसी नाचती हैं जैसे चुड़ैल, कमबख्त हमारी जीना हराम कर देती हैं। 12 घंटे के अंदर आरोपी अरेस्ट मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की। करीब 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी हसन खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वीडियो में हसन पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगा। कहा- अब कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। साथ ही उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने चौपला के पास एक दुकान से पुलिस की जैकेट खरीदी थी और दिखावे के चक्कर में उसे पहनकर फोटो पोस्ट कर दी। शांति बैठक में हसन खान शामिल होता था इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर का हसन खां पुत्र गुलफाम रहने वाला है। हसन खान खुद को पुलिस वाला बताता है। वह वर्दी पहनकर अपने इलाके के लोगों को धमकाता रहता है। हसन खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। वह रील बनाकर वीडियो अपलोड करता रहता था और कई वीडियो में पुलिसकर्मियों के साथ दिखाई देता है। एक वीडियो में उसने पुलिस की वर्दी पहनकर भी रील बनाई है। हैरानी की बात यह भी सामने आई कि आरोपी शांति समिति की बैठकों में भी शामिल होता था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी हसन खां पुत्र गुलफाम, निवासी कंजादासपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 205 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह जैकेट भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसे पहनकर वह फर्जी पुलिसकर्मी बनने का स्वांग रच रहा था। प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र गौतम के नेतृत्व वाली टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। --------------- ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। विवाद तब बढ़ा जब एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचे BJP विधायक, बोले- कंपनी का मालिक औरंगजेब की औलाद
    Next Article
    लखनऊ में कैंसर संस्थान के डॉक्टर ने दिया इस्तीफा:न्यूक्लियर मेडिसिन की डॉ. सोनम ने किया रिजाइन, 5 साल में 28 डॉक्टरों ने छोड़ा संस्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment