Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में गोवंश के अवशेष मिले, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड:SSP के एक्शन के 5 घंटे बाद एनकाउंटर, 3 गोतस्करों के पैर में लगी गोली; सिपाही घायल

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में गोवंश के अवशेष मिलने पर SSP ने 2 दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके करीब 5 घंटे बाद पुलिस ने तीन गोतस्करों को एनकाउंटर में पकड़ लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के बाद गोतस्कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। बोले- हाय अल्लाह, बड़ी गलती हो गई। अब कभी गोकशी नहीं करेंगे। वहीं मुठभेड़ में गोली लगने से सिपाही भी घायल हुआ है। दरअसल, इज्जतनगर के गांव फरीदापुर चौधरी में पिछले 2 दिनों से गोकशी हो रही थी। नाले में करीब 15 बोरियों में बंद गोवंश के अवशेष मिल रहे थे। इसको लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठनों ने एसएसपी से मिलकर विरोध जताया। इसके बाद SSP ने पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया। फिर तीन टीमों का गठन कर तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 2 दिन से मिल रहे थे गोवंश के अवशेष रविवार और सोमवार को नाले में करीब 15 बोरियां मिलीं। हिंदू संगठनों ने बोरियों को नाले से बाहर निकाला। बोरियों को खोला तो उसमें गोवंश थे। हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। फिर एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की। मामला बढ़ता देख SSP ने रविवार रात करीब 11 बजे लापरवाही मिलने पर 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इसमें उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय, उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, हेड कांस्टेबल पप्पूराम, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद एसएसपी ने तीन टीमों का गठन किया। कहा- टीम से कहा कि गोतस्करों पर कार्रवाई करें। रविवार रात से ही पुलिस ने गोतस्करों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गोतस्कर सिद्धार्थ नगर में हैं। मुठभेड़ में गोतस्करों के पैर में गोली लगी, सिपाही भी घायल पुलिस ने यहां चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस को केंद्रीय विद्यालय के पास एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी बाइक सवार तस्कारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी घेराबंदी कर फायरिेंग शुरू कर दी। इस दौरान तीनों गोतस्करों के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही तीनों नीचे गिर पड़े। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस जब उन्हें अपने कंधों पर लादकर अस्पताल ले जाने लगी तो बदमाश गिड़गिड़ाने लगे। बोले- अब कभी गोकशी नहीं करेंगे। हमसे गलती हो गई। पकड़े गए आरोपियों में असलम, जीशान और नासिर शामिल हैं। वहीं मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली लगने से सिपाही राहुल कुमार भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SSP बोले- सीओ की जांच में पुलिस वाले लापरवाह मिले SSP ने बताया कि ईद के बाद नाले में अवशेष मिलने की शिकायत हिंदू संगठनों ने की थी। इसकी जांच सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव को सौंपी गई थी। रविवार को उन्होंने जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें दो दरोगा समेत 7 लोगों की लापरवाही मिली। इसलिए सभी पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गोतस्कर असलम पर पहले से ही गोवध और आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, एक बाइक और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। ………………… ये खबर भी पढ़ें- जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अपर्णा यादव के घर पहुंचीं जया प्रदा, गले लगाया; बंद कमरे में हुई बातचीत
    Next Article
    'पवन सिंह को स्टेज पर थप्पड़ मारना चाहिए था':हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर छूने पर महिला आयोग सख्त; 2 अप्रैल को सुनवाई के लिए बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment