Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अपर्णा यादव के घर पहुंचीं जया प्रदा, गले लगाया; बंद कमरे में हुई बातचीत

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से जया प्रदा ने मुलाकात की। जया प्रदा रविवार शाम अपर्णा के आवास पहुंचीं। अपर्णा ने माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। जया प्रदा ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें गले भी लगाया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई। किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जया प्रदा चुनाव से पहले फिर एक्टिव हो सकती हैं। जया प्रदा ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी कई नेताओं से मुलाकात की। दरअसल, जया प्रदा ने आंधप्रदेश से राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 1994 में तेलुगु देशम पार्टी के टिकट से मछलीपट्टनम से लोकसभा चुनाव जीता। 2004 में सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह जया प्रदा को यूपी लेकर आए। जया प्रदा ने सपा जॉइन की। 2004 और 2009 में रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2014 में सपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। 2019 में भाजपा जॉइन की। रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2019 के बाद जया प्रदा सक्रिय राजनीति से दूर रहीं हैं। सहारनपुर में मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने रोका तो फायरिंग की सहारनपुर में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया है, जबकि दूसरे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला थाना मंडी क्षेत्र में रविवार रात का है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में कोडीन-कफ-सिरप कांड में 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल वाराणसी में पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सारनाथ थाने में दर्ज हुए 18 दिसंबर 2025 की मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस ने महज 82 दिनों में कोर्ट में शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल सहित 10 आरोपियों पर चार्जशीट दायर की है। जिसमें प्रयागराज और कानपुर के आरोपी भी हैं। इस मुकदमें में भोला जायसवाल सहित सभी जेल में बंद हैं। वहीं, इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुकी है। अलीगढ़ में मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार- नर्स भिड़े: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को पीटा, डॉक्टर हड़ताल पर गए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार और चिकित्सकीय स्टाफ आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ काम बंद कर बाहर आ गए। हंगामा करने लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे काम नहीं करेंगे। ट्रॉमा सेंटर में इलाज बंद होने पर मरीज दर्द से कराहने लगे। परिजन ने डॉक्टरों से काफी देर तक मिन्नतें की लेकिन उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद 10 से अधिक मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब जाकर उनकी जान बची। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल के लिए ले गई। हड़ताल अभी भी जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- सीजफायर के लिए ईरान की 3 और शर्तें:कहा- ईरान विरोधी पत्रकारों पर कार्रवाई हो, पहले मुआवजा और हमला न करने की गारंटी मांगी
    Next Article
    बरेली में गोवंश के अवशेष मिले, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड:SSP के एक्शन के 5 घंटे बाद एनकाउंटर, 3 गोतस्करों के पैर में लगी गोली; सिपाही घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment