Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया सीयूसीईटी 2026 पोर्टल:एआई और स्किल-बेस्ड एजुकेशन से युवाओं के लिए खुलेंगे ग्लोबल करियर के द्वार

    2 hours ago

    2

    0

    बदलते वैश्विक परिदृश्य में एआई, स्किल-बेस्ड लर्निंग और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा ही भविष्य की दिशा तय करेगी। युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरेली में सीयूसीईटी 2026 (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान मेधावी छात्रों के लिए 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप योजना की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में प्रो. वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था में केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्किल, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोजर ही सफलता की असली कुंजी हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. टी.पी. सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की पहली प्राइवेट एआई-ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी है। यहां पारंपरिक मॉडल से हटकर इंडस्ट्री-अलाइनड एकेडमिक इकोसिस्टम विकसित किया गया है। यूनिवर्सिटी ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम समेत 23 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ साझेदारी की है, जिससे पाठ्यक्रमों को पूरी तरह टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और रोजगारपरक बनाया गया है। 100 से अधिक कॉरपोरेट्स के सहयोग से बना एडवाइजरी बोर्ड छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट और इंटर्नशिप दिलाने में मदद कर रहा है। जॉब सीकर नहीं, अब जॉब क्रिएटर बन रहे हैं युवा सीयूसीईटी 2026 के माध्यम से मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर स्कॉलरशिप दी जा रही है। प्रो. सिंह के अनुसार, पहले सत्र में ही दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को करोड़ों की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है। उन्होंने 'कैम्पस टैंक' और 'सीयू एआई स्पेस' जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके जरिए स्टार्टअप्स को फंडिंग और पेटेंट सपोर्ट मिल रहा है। इससे छात्र अब केवल नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले (जॉब क्रिएटर) बन रहे हैं। 2500 करोड़ के निवेश से तैयार हुआ स्मार्ट कैंपस यूनिवर्सिटी ने लगभग 2500 करोड़ रुपये के निवेश से एआई-इनेबल्ड स्मार्ट कैंपस विकसित किया है। यहाँ स्मार्ट हेल्थकेयर, एआई-एमएल रिसर्च सेंटर और डेटा साइंस लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 68 एआई-एनहैंस्ड प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इनमें डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि यह पोर्टल केवल एडमिशन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यूपी के युवाओं को ग्लोबल करियर से जोड़ने का एक बड़ा अभियान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक मालगाड़ी पर चढ़ा, हाईटेंशन लाइन छूने से झुलसा:देवरिया में गंभीर हालत में अस्पताल से फरार, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    सहारनपुर में प्लॉट के लिए बॉयफ्रेंड को मारी थी गोली:फिर दोस्तों ने लड़की को भी मार डाला था, भाजपा नेता और साथी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment