Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आसमान से बरस रही आग:पारा 41 डिग्री के पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा और अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में आज सूरज के तीखे तेवरों ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ऐसा महसूस हो रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर के समय चलने वाली तेज लू के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही इस प्रचंड गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रमुख चौराहों पर पसरा सन्नाटा गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बरेली के व्यस्ततम रहने वाले इलाके जैसे चौकी चौराहा, डेलापीर चौराहा और सर्किट हाउस चौराहा पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा नजर आया। पॉश कॉलोनियों से लेकर मुख्य बाजारों तक में आवाजाही बेहद कम रही। लोग केवल बहुत जरूरी होने पर ही पूरी सावधानी के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं। अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन और लू के मरीज प्रचंड गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उल्टी, दस्त, तेज बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायतों के साथ लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। डॉक्टरों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में छात्राओं ने अच्छे परिणाम के लिए की दुआ:बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले फैज़ गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजन
    Next Article
    केंद्रीय हिंदी संस्थान को विश्वविद्यालय बनने की मंजूरी:यूजीसी से NOC मिली, 3 साल में मानक पूरे करने की शर्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment