Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 3 किशोर तालाब में डूबे:नहाने गए थे, ग्रामीणों ने उतराते देखा शव

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में रविवार को तीन किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों दोपहर करीब 2 बजे में गांव के पास के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साढ़े 3 बजे गांव के 3-4 लोग उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने तालाब में तीनों के शव उतराते हुए देखे। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव का है। देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… ग्रामीणों ने शवों को उतराते देखा मृतकों की पहचान अंश (8) पुत्र सुरेंद्र पाल गंगवार, आयुष (9) पुत्र जियालाल कश्यप और देव (10) पुत्र चरण सिंह यादव के रूप में हुई है। तीनों तिलमास गांव के एक ही टोले के रहने वाले और आपस में दोस्त थे। गांव के बाहर स्थित एक तालाब में रविवार दोपहर तेज धूप के चलते तीनों नहाने चले गए। इसी दौरान नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उस समय तालाब के पास कोई मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद गांव के लोग तालाब के किनारे से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पानी में तीनों बच्चों के शव उतराते हुए देखे। इसके बाद ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला और उनकी पहचान की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मुन्नी देवी बोलीं- मेरा पोता घर के खेल रहा था मुन्नी देवी ने बताया- मेरा पोता आयुष आज दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह बिना बताए अपने दोस्तों के साथ नहाने चला गया। करीब साढ़े 3 बजे गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि आयुष तालाब में डूब गया है। हम लोग तुरंत तालाब पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बारिश से तालाब भरा गांव के रहने वाले राम सिंह ने बताया- तालाब की गहराई करीब 6 फीट है। बारिश होने से तालाब भर गया था। गांव के बच्चे रोज नहाने के आते थे। आज नहाते समय 3 बच्चे डूब गए। थाना प्रभारी बोले- हर एंगल से जांच कर रही मीरगंज थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया- प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हादसा है, आत्महत्या या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया- बोलीं पहलवान विनेश; बच्चों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, बिजली कर्मचारी को मुर्गा बनाया
    Next Article
    आगरा में 9779 अभ्यर्थियों ने दी NEET-UG की परीक्षा:पिछली बार से आसान था पेपर, फिजिक्स की थ्योरी ने अभ्यर्थियों को किया परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment