Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 9779 अभ्यर्थियों ने दी NEET-UG की परीक्षा:पिछली बार से आसान था पेपर, फिजिक्स की थ्योरी ने अभ्यर्थियों को किया परेशान

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा में रविवार को आयोजित NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस बार पेपर पिछली बार की तुलना में आसान रहा, लेकिन फिजिक्स सेक्शन ने अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा उलझाया। जिले में बनाए गए 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,061 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,779 ने परीक्षा दी। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराई गई। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों ने कहा था कि इस एग्जाम में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है और सीटें बेहद सीमित हैं, ऐसे में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने भी इसी बात को दोहराया और कहा कि लाखों अभ्यर्थियों के मुकाबले सीटें काफी कम हैं। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि फिजिक्स में थ्योरी आधारित और घुमावदार सवाल अधिक थे, जिनमें समय ज्यादा लगा। कई छात्रों ने बताया कि न्यूमेरिकल कम थे, लेकिन सवाल समझने में टाइम कंज्यूमिंग रहे। वहीं केमिस्ट्री और बायोलॉजी को अपेक्षाकृत आसान बताया गया, हालांकि बायोलॉजी में इस बार थ्योरी का हिस्सा ज्यादा देखने को मिला। एमडी जैन इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने आई अभ्यर्थी मीनू और इकरा ने बताया कि पेपर ठीक रहा, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कटऑफ ऊंची जाने की चिंता है। छात्रों ने मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग भी दोहराई। परीक्षा के दौरान सख्त चेकिंग व्यवस्था लागू रही। अभ्यर्थियों को ईयररिंग, नोजपिन और जूते तक उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी को भी केंद्र में एंट्री नहीं दी गई और सभी को निर्धारित समय तक सीट पर बैठना अनिवार्य किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार पेपर का विश्लेषण • बायोलॉजी: सबसे आसान सेक्शन रहा। अधिकांश सवाल सीधे NCERT पर आधारित थे, हालांकि थ्योरी आधारित प्रश्न अधिक रहे। • केमिस्ट्री: संतुलित पेपर रहा। इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक NCERT आधारित, जबकि फिजिकल में कैलकुलेशन की भूमिका रही। कुछ सवाल NCERT से बाहर भी बताए गए। • फिजिक्स: सबसे कठिन सेक्शन रहा। सवाल घुमावदार और समय लेने वाले थे, न्यूमेरिकल कम होने के बावजूद थ्योरी ने छात्रों को उलझाया। विशेषज्ञों का मानना है कि जिसने फिजिक्स में अच्छा स्कोर किया, उसकी रैंक बेहतर रहने की संभावना है। कटऑफ का अनुमान पेपर आसान होने के कारण इस बार कटऑफ ऊंची जा सकती है। जनरल कैटेगरी के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश 615–630 अंकों के बीच संभव माना जा रहा है, जबकि कुछ विशेषज्ञ मेरिट करीब 580 तक जाने की संभावना जता रहे हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 525 अंकों के आसपास रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 3 किशोर तालाब में डूबे:नहाने गए थे, ग्रामीणों ने उतराते देखा शव
    Next Article
    ललितपुर में जुआ खेलते हुए 6 जुआरी गिरफ्तार:पुलिस ने 5340 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment