Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में नवरात्र पर भव्य शोभायात्रा:माता सुश्मेश्वरी मंदिर से निकली रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित माता सुश्मेश्वरी दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवमी के दिन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पुजारी शिवमंगल पाठक ने नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जागरण का आयोजन किया। नवमी पर विधिवत पूजा संपन्न होने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को एक सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया। यह रथ फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवा भक्ति गीतों पर झूमते दिखे। "जय माता दी" और "जय श्री राम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए। हजारों श्रद्धालु माता के रथ के पीछे-पीछे चलते हुए अपनी आस्था प्रकट करते रहे। यह शोभायात्रा फिरोजपुर लकड़ी मंडी मार्ग से शुरू होकर गणेशपुर कस्बा, ठाकुरद्वारा मंदिर, शनि देव मंदिर, पूर्वी माता मंदिर, शिव मंदिर और हनुमान मंदिर से गुजरी। अंत में यह मीतपुर गांव स्थित अपने गंतव्य तक पहुंची। मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां शेरावाली की रथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस आयोजन में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, शिवानंद वर्मा, प्रियांशु वर्मा, रत्नेश शर्मा, आशीष शर्मा, हर्षित शर्मा, दीपांशु वर्मा, आनंद वर्मा और सनी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। उनके साथ चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे, सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, कांस्टेबल सुजीत कुमार समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गो-आश्रय स्थलों में 2माह का भूसास्टॉक सुरक्षित रखने का निर्देश:सरकार ने 'भूसा बैंक' बनाने और अग्रिम भंडारण के दिए आदेश
    Next Article
    चित्रकूट में 7 ओवरलोड गिट्टी ट्रक सीज:दो दिन में 14 ट्रकों से 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment