Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लैंडिग के वक्त विमान का गेट खोलने की कोशिश:वाराणसी में पायलट तुरंत हवा में ले गया प्लेन, आरोपी बोला- मुझ पर भूत का साया

    2 hours ago

    2

    0

    बेंगलुरु से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने हवा में ही विमान के इमरजेंसी गेटे को खोलने की कोशिश की। यात्री ने यह हरकत उस समय की गई, जब विमान वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे को छूने वाला था। विमान जमीन से महज 500 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग पोजीशन में था। सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और विमान को फिर से आसमान की ओर ले गया। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद केबिन क्रू और यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आरोपी यात्री को तत्काल एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों और सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। इसके बाद यात्री को पुलिस को सौंपा गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पहले भी इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी इंडिगो की फ्लाइट 6E-185 ने शनिवार रात करीब सवा आठ बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी थी। मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद अदनान नाम का युवक इस फ्लाइट में सवार था। सफर शुरू होने के महज 15 मिनट बाद ही उसने पहली बार इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ की थी, लेकिन तब क्रू ने उसे समझाकर शांत कर दिया था। बाद में वह आराम से अपनी सीट पर बैठा रहा। इसके बाद विमान वाराणसी पहुंचा। रात करीब 10:20 बजे विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। केबिन क्रू ने यात्रियों को लैंडिंग की सूचना दी। इसी दौरान अदनान ने फिर से इमरजेंसी एग्जिट के लिए बटन दबाने की कोशिश की। क्रू ने तुरंत पायलट को सूचना दी। पायलट सूझबूझ दिखाते और विमान को हवा में ले गया। फिर दूसरी कोशिश में रात 10:35 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। आरोपी बोला- मुझ पर भूत का साया सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आरोपी यात्री को तत्काल एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों और सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा- मुझे नहीं पता मैंने ऐसा क्यों किया। मेरे उपर भूत का साया है। हालांकि बाद में थाने में पूछताछ करने पर उसने बताया- मैं गोवा घूमने गया था और वहां से वापस लौट रहा था। मुझे अंदाजा नहीं था कि एक बटन दबाने से विमान का दरवाजा खुल सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, घरवालों को सूचना दी गई इस बारे में फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया- इंडिगो के सुरक्षा प्रबंधक देवांशु प्रताप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मऊ में रहने वाले अदनान के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। घरवाले वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं और उनके आने के बाद ही और स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल, पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दुर्गा प्रतिमा स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू:SDM ने जोड़े हाथ, नायाब तहसीलदार ने खुद चलाई हथौड़ी; 25 साल पुराना है मंदिर
    Next Article
    विधायक नफीस अहमद बोले-विपक्ष में रहकर उठाई जनता की आवाज:2027 में सपा सरकार बनेगी, गोपालपुर में 100 बेड का अस्पताल बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment