Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 7 ओवरलोड गिट्टी ट्रक सीज:दो दिन में 14 ट्रकों से 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार देर रात एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर खनिज निरीक्षक मंटू सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में गिट्टी से लदे 7 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। इनमें से 5 ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया गया, जबकि एक ट्रक को थाने और एक को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। इस अभियान के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों से कुल 2 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। देर रात तक चली इस कार्रवाई में खनिज विभाग और पुलिस की टीम सक्रिय रही, जिसने संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। खनिज निरीक्षक मंटू सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में विभाग ने कुल 14 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा है, जिनसे लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जो भी वाहन ओवरलोड या अवैध खनन में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ऐसी कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में नवरात्र पर भव्य शोभायात्रा:माता सुश्मेश्वरी मंदिर से निकली रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    Next Article
    जौनपुर में बदले मौसम से बढ़े सांस, जुकाम के मरीज:ओपीडी में 1017 मरीज पहुंचे, डॉक्टरों ने सावधानी बरतने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment