Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में भाई-बहन गंभीर रूप से झुलसे:रसोई में सिलेंडर फटा, दो घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख

    12 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के सेवकी पुरवा गांव में मंगलवार को एक घर में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद आग लग गई। इस घटना में एक भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो घरों का लाखों रुपये का अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, रामदेव के घर में उनकी बेटी प्रिया खाना बना रही थी, तभी गैस लीक होने से आग भड़क उठी। प्रिया को बचाने के प्रयास में उसका भाई आकाश भी बुरी तरह झुलस गया। आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने पक्की दीवार को भी अपनी चपेट में ले लिया और पड़ोसी कंधई लाल के घर तक फैल गईं। इस हादसे में कंधई लाल के घर रखा 12 बोरी सरसों, पोस्ता दाना और भारी मात्रा में अन्य अनाज जल गया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने निजी इंजन और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलकल जीएम के वित्तीय अधिकार सीज करने की संस्तुति:घोटालों के आरोप की जांच में सहयोग न करने पर नगर आयुक्त ने शासन को लिखा लेटर
    Next Article
    कौशांबी में डंपर-बाइक में भिड़ंत,15 फीट दूर जा गिरा युुवक:डंपर लेकर ड्राइवर फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment