Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के होटल में लगी आग:किचन में लगी आग की लपटों से मची भगदड़, होटल मालिक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक होटल के किचन में आग लग गई। देवा रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट के नीचे बने कोकोस कैफे (COCO'S CAFE) में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किचन से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही होटल में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। सभी ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकलना शुरू कर दिया। 4 तस्वीरें देखिए… होटल मालिक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए दो फायर सिलेंडरों का उपयोग किया, जिससे आग पर आंशिक रूप से काबू पा लिया गया। हालांकि, धुआं और आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहजनवा सीट पर भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार यशपाल रावत, बसपा से सुधीर सिंह पसंद
    Next Article
    50 हजार का इनामी गोवध गैंगस्टर गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर दबोचा, कई जिलों में था वांछित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment