Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना परमिशन एसडीएम का वीडियो पोस्ट करने पर FIR:ऐसा कल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई, अफसर के ड्राइवर ने की थी शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में स्पोर्ट स्टेडियम में उप जिलाधिकारी (सदर) सुशील मिश्रा के निरीक्षण और बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि यह वीडियो बिना अनुमति रिकॉर्ड कर अधिकारियों पर दबाव बनाने के प्रयास में अपलोड किया गया था। एसडीएम सदर के वाहन चालक अजीत कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश के दिन सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान हुई बातचीत को बिना अनुमति रिकॉर्ड कर लिया गया। यह कृत्य 'ऐसा कल मंच' के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिकायत के अनुसार, रिकॉर्ड की गई बातचीत को बाद में इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। इससे अधिकारियों की छवि धूमिल हुई और उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। वीडियो के माध्यम से अनैतिक दबाव बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘राघव चड्‌ढ़ा भाजपा के खिलाफ बोलते, मगर वक्ता अच्छे’:झांसी में दिनेश शर्मा बोले- विपक्ष को मोदी की आरती उतारनी चाहिए, वो अमेरिका-चीन की उतार रहे
    Next Article
    नशीली दवा देकर विवाहिता से पति-नंदोई ने किया गैंगरेप:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, जान से मारने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment