Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में सपा नेता का दावा:2027 में पीडीए के दम पर बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के सहतवार स्थित सिटी कांवेंट स्कूल में बुधवार रात समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेता ने दावा किया कि 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के दम पर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भोलानाथ वर्मा और अन्य अतिथियों ने शहीद मंगल पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। युवा संवाद के दौरान युवाओं ने नीरज सिंह गुड्डू से छात्र संघ चुनाव, रोजगार, स्वास्थ्य और विकास जैसे विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। सपा नेता ने इन सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम के समापन पर दैनिक भास्कर से बातचीत में नीरज सिंह गुड्डू ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेरणा से यह युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा, "सब लोग अपने मन की बात करते हैं, हमारे प्रधानमंत्री भी अपने मन की बात करते हैं। हमने अपने युवा साथियों के मन की बात सुनी।" उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इन प्रश्नों का समाधान अपने स्तर पर और राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से आने वाले दिनों में करने का प्रयास करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अखिलेश यादव की राजनीतिक जमीन खिसकने के बयान पर नीरज सिंह गुड्डू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव कोहिनूर हैं। हमारे जैसे लाखों नौजवान उन पर मर-मिटने को तैयार रहते हैं।" उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें 'झूठा' और 'वादाखिलाफी करने वाला' बताया, जिनका कोई अस्तित्व नहीं है और जिनके कहने पर डॉक्टर या सीएमओ काम नहीं करते। उन्होंने भाजपा नेता की टिप्पणी को अशोभनीय और निंदनीय करार दिया। योगी कैबिनेट द्वारा बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना लागू किए जाने के सवाल पर नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'पीडीए' महानायक बनने से घबराहट का नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार से पीड़ित और अपमानित 90% लोग मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं। उन्होंने "जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है" का नारा देते हुए 2027 में सपा सरकार बनने का विश्वास जताया। इससे पहले, सपा नेता ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का मोमेंटो, अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चा पासवान ने की, जबकि संचालन नीरज सिंह गुड्डू ने स्वयं किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, VIDEO:वन विभाग ने जानवरों को घर के बाहर न बांधने की अपील की, तलाश जारी
    Next Article
    उन्नाव पुलिस आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल:19 थानों ने पाया पहला स्थान, दो थाने रैंकिंग से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment