Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में माटीकला प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू:15 दिन निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण चलेगा, 250 रुपए प्रतिदिन मिलेगा भत्ता

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत जनपद बलिया को 15 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य मिला है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, धर्मागतपुर रतनपुरा, जनपद मऊ में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से आवासीय और निःशुल्क होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 250 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षण भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपना फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति अपलोड करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रिंटेड प्रति आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, रामपुर उदयभान (बलिया) में जमा करना अनिवार्य है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य माटीकला के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मई में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा:अप्रैल में 3 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, कल से बदलेगा मौसम; 10 तारीख से लू लौटेगी
    Next Article
    हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार:रसूलपुर पुलिस ने दबोचा, चाकू मारकर फरार हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment