Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में कृषि स्नातकों के लिए 'एग्रीजंक्शन' योजना:स्वरोजगार के लिए 30 मई तक करें आवेदन, महिलाओं को उम्र में 5 साल की छूट

    1 hour ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार ने कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलिया में “प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत कृषि एवं संबद्ध विषयों में शिक्षित युवाओं को उद्यम स्थापित करने का अवसर मिलेगा। योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के निवासी ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कृषि या उससे संबंधित विषयों जैसे कृषि व्यवसाय प्रबंधन, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा या मुर्गी पालन में डिग्री प्राप्त की हो। यह डिग्री किसी राज्य, केंद्रीय या आईसीएआर/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन जनपद स्तर पर जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय या तहसील स्तर के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने पात्र युवाओं से इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जलभराव से लोग परेशान:जिलाधिकारी से शिकायत, नाले की सफाई की मांग
    Next Article
    लखनऊ में 7 मई से शुरू होगी स्व-गणना:डीएम ने कहा-जनआंदोलन बनाएं अभियान; हर विभाग में बनेगा हेल्प डेस्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment