Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गर्भवती की मौत के बाद डॉक्टर गिरफ्तार:ऑपरेशन के दौरान ही तोड़ दिया था दम, जबरन 30 हजार रुपए जमा कराने का है आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया पुलिस ने जीरा बस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत के मामले में की गई है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी दीनबंधु कुमार राजभर ने 27 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी कुसुम राजभर को 25 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे आशा कार्यकर्ता के माध्यम से आकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शिकायत के अनुसार, 26 मार्च की सुबह 10 बजे डॉ. हेमंत कुमार सिंह और अस्पताल के स्टाफ ने कुसुम की हालत गंभीर बताकर सिजेरियन ऑपरेशन के लिए दबाव बनाया। उनसे जबरन 30 हजार रुपये भी जमा कराए गए। ऑपरेशन के दौरान ही कुसुम राजभर की आकाश नर्सिंग होम में मौत हो गई। तहरीर के आधार पर सुखपुरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को थाना सुखपुरा पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। डॉ. हेमंत कुमार सिंह को बसंतपुर मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल से मरीजों को जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित करने के बाद उसे सील कर दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री जंगली बाबा जन्मोत्सव पर यज्ञ ध्वज पूजन संपन्न:निर्वाण शताब्दी महा महोत्सव की तैयारियां जारी, श्रद्धालु उमड़े
    Next Article
    लखनऊ में 8 अप्रैल को मध्यांचल ऑफिस का घेराव होगा:संविदा कर्मचारियों का अल्टीमेटम, छंटनी के खिलाफ बिजलीकर्मी प्रदर्शन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment