Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 3 गांवों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग:ग्रामीणाों ने फेफना विधायक से मिलकर मदद मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के तीन राजस्व ग्रामों नारायणपाली, घोसवती और खड़ीचा के काश्तकारों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी जमीन के सर्किल रेट (क्रय दर) बढ़ाने की मांग की। उन्होंने फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित एक मांगपत्र सौंपा। काश्तकारों का कहना है कि उनके तीनों राजस्व ग्रामों की जमीन का दर निर्धारण वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक एक बार भी नहीं बढ़ाया गया है। जबकि जनपद के अन्य राजस्व ग्रामों में यह दर दो बार बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीनों गांवों के काश्तकारों की एक बैठक 23 मई को विकास भवन में भी हुई थी। उस समय भी बैठक के माध्यम से इन राजस्व ग्रामों की दर बढ़ाने की मांग की गई थी। काश्तकारों ने जिलाधिकारी से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तीनों राजस्व ग्रामों की जमीन क्रय हेतु दर बढ़ाने का आग्रह किया। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें भी अगल-बगल के गांवों के समान सर्किल रेट दिया जाए। फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने काश्तकारों की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि काश्तकारों की मांग है कि जो सर्किल रेट आसपास के गांवों का बढ़ाया गया है, वही सर्किल रेट उन्हें भी मिलना चाहिए। इस अवसर पर अरविन्द कुमार द्विवेदी, सन्तोष कुमार यादव, दीनानाथ तिवारी, कमलाकर द्विवेदी, कृपाशंकर पाण्डेय, घोसवती के प्रधान सुरेश कुमार पासवान, अमित कुमार सिंह, अरविन्द ठाकुर, रविशंकर दूबे, राजेश दूबे, अनिल कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार साह, चन्द्रभान यादव, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, बब्लू प्रसाद और प्रभुनाथ तिवारी सहित कई काश्तकार मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरियापुर बिजली उपकेंद्र पर 5 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू नहीं:विद्युत कार्यखंड की लापरवाही से जनता को झेलनी पड़ रही परेशानी
    Next Article
    बच्ची-की मौत के बाद आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग:शाहजहांपुर में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment