Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची-की मौत के बाद आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग:शाहजहांपुर में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने आवारा कुत्तों के आतंक और अन्य जनहित संबंधी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि मोहल्ला ककरा में आवारा कुत्तों ने एक 11 वर्षीय बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने नगर निगम से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में नगर निगम द्वारा घरों में सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर पानी दूषित आ रहा है और कहीं-कहीं कीड़े भी दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने तत्काल कई स्थानों पर पानी की जांच कराने की मांग की। व्यापारियों ने मोहल्ला हंडल खेल स्थित कन्नौजिया अस्पताल के पीछे की सड़क और संबंधित गलियों की खराब हालत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जनहित में जल्द से जल्द इनकी मरम्मत कराने की अपील की, ताकि जान-माल का नुकसान न हो। नालों की सफाई के लिए टेंडर हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक सफाई कार्य शुरू नहीं हो सका है। प्रतिनिधिमंडल ने पूछा कि क्या वर्षा का इंतजार है? उन्होंने मांग की कि मोहल्ले के सभ्रांत नागरिकों से नाले की सफाई का प्रमाण पत्र लेने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाए। महानगर की सड़कों को जोड़ने वाली लिंक रोड अधिकांश स्थानों पर खस्ताहाल अवस्था में हैं, जिन्हें तत्काल सही कराने की मांग की गई। बहादुरगंज स्थित नगर निगम की भूमि पर दशकों पुराने शौचालय भी जर्जर हालत में हैं, जिनके पुनर्निर्माण के लिए कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त के संज्ञान में लाया कि मोहल्ला कटिया टोला लाल इमली चौराहा स्थित नाले की सफाई के लिए गली के निवासियों और दुकानदारों द्वारा लिखित सूचना दी गई थी, परंतु इस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 3 गांवों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग:ग्रामीणाों ने फेफना विधायक से मिलकर मदद मांगी
    Next Article
    जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर हुई थी हत्या:आजमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी थी पुलिस की चार टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment