Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया की करिश्मा यूपी अंडर-17 बालिका टीम की कोच:राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से रोहतक, हरियाणा में

    2 hours ago

    1

    0

    स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम की कोच बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से हरियाणा के रोहतक में आयोजित की जाएगी। करिश्मा वार्ष्णेय वर्तमान में बलिया के श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज, टीका देवरी नगपुरा में शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनका क्रिकेट के प्रति लगाव शुरू से रहा है और उन्होंने पहले एक खिलाड़ी के रूप में और अब एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। कोचिंग के क्षेत्र में करिश्मा का अनुभव काफी समृद्ध है। वह पिछले दो वर्षों से अंडर-19 बालिका टीम की विजेता कोच रही हैं। बतौर कोच उन्होंने एक बार उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक और एक बार रजत पदक दिलाया है। अब अंडर-17 टीम के साथ रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके नेतृत्व में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में भांजे ने की मामा की हत्या:मां से झगड़ा करने पर बेटे ने चाकू मारा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
    Next Article
    कुशीनगर में पंचायत सहायक के 61 पदों पर चयन:8 अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी, आपत्ति दर्ज कराने का मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment