Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में भांजे ने की मामा की हत्या:मां से झगड़ा करने पर बेटे ने चाकू मारा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के जमालपुर में 10 हजार रुपए के लेनदेन और कैंटीन चलाने के विवाद में गुरुवार देर रात भाई–बहन में झगड़ा हो गया। इस पर भांजे ने अपने ही सगे मामा अफसार (26) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की मां की हिरासत में ले लिया है। कैंटीन चलाने के लिए था विवाद अनवर ने बताया कि उनका भतीजा अफसार रसलगंज स्थित धोबी वाली में रहता था। अफसार और उसकी बहन के बीच कैंटीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उस कैंटीन को पहले अफसार के बहन और भांजे चलाते थे। बाद में उसे अफसार चलाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में ठन गई थी। पहले गुमराह किया, फिर पकड़ा गया ​घटना के बाद परिवार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शुरुआत में यह कहानी गढ़ी गई कि युवक ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घावों की गंभीरता देखी तो शक गहरा गया। सघन पूछताछ और जांच के बाद पता चला कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। ​शरीर पर कई वार, छलनी हो गई देह ​मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा अनवर ने बताया कि हमने जब अफसार की लाश देखी, तो रूह कांप गई। उसका पूरा शरीर छलनी कर दिया गया है। चाकू या छुरी से इतने गहरे वार किए गए कि उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गई थीं। शरीर पर ऐसी कोई जगह नहीं बची जहां जख्म न हों। ​अफसार की पांच साल पहले हुई थी शादी अफसार की करीब पांच साल पहले शादी हो चुकी थी। उसके दो छोटे–छोटे बच्चे भी हैं। अनवर ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी अफसार की पत्नी ने ही दी है। उन्होंने बताया कि कैंटीन के ही 10 हजार रुपए के लेन–देन का विवाद भी दोनों में चल रहा था। आरोपी भांजा फरार सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात को जमालपुर में चाकू से हमले की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि सगे भाई–बहन के रुपए के लेन–देन के बाद विवाद में चाकू से वार किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में डीएम ने की CM डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा:50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश
    Next Article
    बलिया की करिश्मा यूपी अंडर-17 बालिका टीम की कोच:राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से रोहतक, हरियाणा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment