Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में पंचायत सहायक के 61 पदों पर चयन:8 अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी, आपत्ति दर्ज कराने का मौका

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में पंचायत सहायक और एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जनपद में कुल 76 रिक्त पदों में से 61 पर चयन को जिला स्तरीय समिति ने 28 फरवरी 2026 को अंतिम मंजूरी दे दी है। शेष 15 पदों में से 8 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुशीनगर ने पूर्व में चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने चयन प्रक्रिया संपन्न कराकर संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराई। जारी की गई 8 अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची पर यदि किसी अभ्यर्थी या संबंधित व्यक्ति को कोई आपत्ति है, तो वह 17 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रथम तल, विकास भवन, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया की करिश्मा यूपी अंडर-17 बालिका टीम की कोच:राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से रोहतक, हरियाणा में
    Next Article
    दावा- विराट ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की:फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए; क्रिकेटर ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो भी लाइक की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment