Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: बर्थडे पार्टी में न बुलाने पर विवाद:जिम में केक मुंह पर लगाने पर मारी गोली, पुलिस की नई थ्योरी आई सामने

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने नई थ्योरी पेश की है। पुलिस के मुताबिक, पूरा विवाद एक बर्थडे पार्टी में न बुलाने से शुरू हुआ, जो बाद में जिम के अंदर हिंसक झगड़े में बदल गया और तीन लोगों की हत्या तक जा पहुंचा। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, मुख्य आरोपी जीतू सैनी ने अपना जन्मदिन सीमा पॉटरी केंद्र पर मनाया था। यहां उसने अपने कुछ साथियों को बुलाया था, जहां खाना-पीना और केक काटने का कार्यक्रम हुआ। इस पार्टी में अमरदीप को नहीं बुलाया गया था। जब अमरदीप को पार्टी में न बुलाए जाने की जानकारी हुई तो उसने जिम में अलग से बर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान बनाया। उसने फोन करके जीतू और अन्य साथियों को जिम में बुलाया। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराने लगा। जिम में अमरदीप द्वारा जीतू के चेहरे पर केक लगाने के बाद विवाद और बढ़ गया। जीतू ने इसे चुनौती के रूप में लिया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जो अंततः ट्रिपल मर्डर तक पहुंच गई। ईगो क्लैश बना हत्या की वजह एसएसपी का कहना है कि दोनों पक्ष पहले से एक ही जिम में साथ जाते थे। इस पूरे घटनाक्रम को आरोपियों ने ‘ईगो’ का मुद्दा बना लिया, जिसके चलते यह खौफनाक वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी अर्जित संपत्ति की भी जांच की जाएगी। लापरवाही पर इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड मामले में लापरवाही बरतने पर खुर्जा नगर प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह और बीट सिपाही समीम अहमद व पारस यादव पर भी गाज गिरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में गर्मी से हल्की राहत, 38°C पारा:धूप और लू से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा बांधकर निकलीं छात्राएं
    Next Article
    कुंडा सीट पर जनसत्ता दल के राजा भैया पहली पसंद:समाजवादी पार्टी के पसंदीदा उम्मीदवार बने गुलशन यादव, जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment