Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मां महागौरी की पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़ी भीड़

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन गुरुवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिमय माहौल रहा। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप का पूजन किया। उन्होंने नारियल, चुनरी, बताशा और फल आदि अर्पित किए। इस दौरान मां के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। गुरुवार को महागौरी की पूजा के साथ अष्टमी मनाई गई और कई स्थानों पर कंजक पूजन भी किया गया। नवरात्रि के चलते मां महाकाली मंदिर, शीतलगंज देवी मंदिर, साठा स्थित देवी मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, नर्वदेश्वरधाम मंदिर और मनसा देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धापूर्वक दर्शन करने पहुंचे। इसी तरह अहार के मां अवंतिका देवी और नरौरा क्षेत्र में मां भवानी के मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मान्यता है कि मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्र में अष्टमी का विशेष महत्व बताया जाता है। श्रद्धालु शक्ति की उपासना और फल प्राप्ति के लिए प्रतिदिन मां के दर्शन कर रहे हैं। पूजा-अर्चना के लिए भक्तों ने बाजारों से पूजन सामग्री और कंजकों के लिए उपहार खरीदे, जिससे बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में भट्ठे पर छापा, जेसीबी जब्त:खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ की कार्रवाई
    Next Article
    विंध्य में महा त्रिकोण यात्रा फिर शुरू, 12 घंटे में:18 पड़ावों पर संतों-भक्तों ने लगाए जयकारे, पौराणिक महत्व की यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment