Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बूंदाबांदी, तेज हवा से बदला मौसम:तापमान में गिरावट, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत

    23 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मंगलवार शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर करीब 3:30 बजे से ही आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में अंधेरा सा महसूस होने लगा। कुछ देर तक हुई बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाएं चलने से भी गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से लगातार दोपहर बाद मौसम का यही रुख देखने को मिल रहा है। हल्की बूँदाबांदी और बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे दिनभर की तपिश के बाद शाम के समय मौसम राहतभरा हो जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं, जिससे आने वाले कुछ घंटों में फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी मंगलवार दोपहर बाद दोबारा बारिश का अनुमान जताया था। बदलते मौसम के चलते जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का कारण बन रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में जाली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़:देवरिया से ऑपरेट रहा था नेटवर्क, 1.18 लाख के नकली नोट संग चार मेंबर गिरफ्तार
    Next Article
    सोनभद्र में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत:गोरडीहा गांव में तनाव का माहौल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment