Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 5 हजार घरों को मिलेगी पीएनजी:इंडियन ऑयल-अडानी गैस बिछा रही पाइपलाइन, सिलेंडर से मिलेगी राहत

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना से आने वाले समय में करीब पांच हजार घरों को गैस संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। इंडियन ऑयल-अडानी गैस द्वारा यह कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। नगर के सिविल लाइन्स और प्रेम नगर सहित कई इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद इन क्षेत्रों के हजारों घरों तक सीधे पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। वर्तमान में शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं को पहले से ही पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति की जा रही है। नए क्षेत्रों में विस्तार होने से पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या में और वृद्धि होगी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पीएनजी लाइन से न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि समय और धन की भी बचत होगी। इसके साथ ही बार-बार गैस सिलेंडर भरवाने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। इंडियन ऑयल-अडानी गैस के रीजनल ऑफिसर अभिषार अग्रवाल ने बताया कि कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी कनेक्शन दिए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद शहर के अधिकतर हिस्सों में पाइप्ड गैस सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना से शहरवासियों को आधुनिक और सुरक्षित गैस सुविधा मिलेगी। साथ ही, यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीण जल निकासी समस्या को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे:रेलवे द्वारा नाला बंद करने से दूषित पानी जमा
    Next Article
    पुलिसकर्मी का ट्रक चालक से अवैध वसूली का VIDEO:टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास की घटना, एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment