Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेलदारी में कमाई कम होने पर बने शातिर चोर:मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, होटल में रुककर करते थे रेकी; चोरी करके नोएडा भाग जाते थे

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी के 5 लाख 80 हजार रुपये नगद, दो सफेद रंग की ईको स्पोर्ट कार, अवैध असलहे और भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आकाश उर्फ शुभम निवासी गौतम बुद्ध नगर और अंकित मिश्रा उर्फ सोनू निवासी शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई पिछले दिनेां 2 अप्रैल को बारादरी के जगतपुर इलाके में इमरान खाँ के घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस की दो टीमें, एसओजी और सर्विलांस टीम जांच में जुटी थीं। यक्ष ऐप के माध्यम से घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जियो-टैगिंग और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस को इन बदमाशों का सुराग मिला। आज 16 अप्रैल को जब पुलिस टीम बीडीए कॉलोनी के पास पहुंची, तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी आकाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से उसके साथी अंकित को भी दबोच लिया। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि वह और अंकित पहले रुद्रपुर में बेलदारी का काम करते थे। कमाई कम होने के कारण उन्होंने चोरी का रास्ता चुना। वे होटल में रुककर रेकी करते थे और लोहे की रॉड से ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे हर वारदात के बाद नोएडा भाग जाते थे और वहां कार बदल लेते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि बारादरी वाली घटना में उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये और जेवरात चोरी किए थे। बरामदगी का विवरण पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस, 4 सफेद धातु की अंगूठी, एक चेन, पीली धातु के बुंदे, एक गैस सिलेंडर, 73 पैकेट सिगरेट, दो लोहे की रॉड और नगदी बरामद की है। आरोपी आकाश पर पहले से ही गौतम बुद्ध नगर, बरेली और सूरजपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास (307), चोरी और एनडीपीएस एक्ट जैसे 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। अंकित मिश्रा पर भी बरेली और उत्तराखंड के हल्द्वानी में कई मुकदमे दर्ज हैं। 700 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए शातिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना बारादरी के जगतपुर चौकी क्षेत्र में 2 अप्रैल 2026 को हुई बंद घर की चोरी का सफल अनावरण किया गया है। इस घटना के खुलासे के लिए बारादरी थाने की दो टीमों के साथ जनपद की एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। पुलिस टीम ने लगभग 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर तीन संदिग्ध बदमाशों की पहचान हुई। यह एक अंतरराज्यीय गैंग है, जिसका एक सदस्य बरेली, एक नोएडा और एक शाहजहांपुर का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर बीडीए कॉलोनी के पास घेराबंदी की गई, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश आकाश उर्फ आदित्य के पैर में गोली लगी है। उसे और उसके साथी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे होटल में रुककर रेकी करते थे और चोरी के वक्त कार की हेडलाइट जला देते थे ताकि सीसीटीवी में गाड़ी का नंबर न आ सके। इनके पास से 5.80 लाख रुपये नगद, दो ईको स्पोर्ट कार और चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। अभियुक्त आकाश पर 11 और अंकित पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम की सफलता इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सतेन्द्र मोतला और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 75 साल बाद भी लकड़ी का पुल:बन्दरहा गांव में छात्रों के लिए एकमात्र रास्ता, जान जोखिम में डालकर करते है आवागमन
    Next Article
    बागपत कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में तीन को सजा सुनाई:मुख्य आरोपी को 7 साल की जेल, 50 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment