Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर महोत्सव 2026 का रंगारंग आगाज:दो दशकों बाद 'विकास और विरासत' थीम पर शुभारंभ

    2 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हो गया है। बड़ा परेड ग्राउंड में 'विकास और विरासत' की थीम पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। सुबह से ही शहर में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने उत्सव का माहौल बना दिया। बच्चों की खिलखिलाहट, लोकनृत्यों की थाप और मेहंदी प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। बड़े परेड ग्राउंड में विभिन्न विभागीय स्टॉल, बुक फेयर, विज्ञान प्रदर्शनी और फूड स्टॉल्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे है। महोत्सव के पहले दिन भक्ति, संगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। शाम ढलते ही मंच पर सुरों का जादू बिखरना शुरू हो जाएगा। शाम 6:00 बजे मशहूर गायिका मालविका हरिओम ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम की शानदार शुरुआत करेंगी। इसके बाद 7:00 बजे तृप्ति शाक्य की भक्तिमय 'भजन संध्या' ने पूरे वातावरण को भक्ति से भर देंगी। रात्रि 8:30 बजे हेमंत बृजवासी ने अपने सुरों से समा बांधते हुए दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध करेंगे। इनके साथ ही मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही बटोर रही है। जया सक्सेना का मयूर नृत्य, सुरभि शुक्ला की कथक नाटिका और रामायण पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।सुबह 11 बजे से स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और लोकनृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।बच्चों के लिए झूले, पपेट शो और खेल-मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की गई थी। फूड स्टॉल्स पर स्थानीय व्यंजनों की खुशबू ने लोगों को खूब लुभाया।रात में भव्य आतिशबाजी और स्काई लालटेन शो ने आसमान को रोशनी से सजाया जायेगा।दर्शकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानों से शटल बस सेवा शुरू की है, जिससे लोगों को परेड ग्राउंड तक पहुंचने में आसानी हुई। महोत्सव प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनें और अपनी समृद्ध विरासत को करीब से महसूस करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खनन माफिया ने पिकअप से पुलिस का बैरियर तोड़ा:पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, सीसीटीवी में कैद में हुई घटना
    Next Article
    आजमगढ़ में हत्या का आरोपी बना भाजपा जिला मंत्री:प्रधानी चुनावी में बूथ अध्यक्ष की हत्या करने का आरोप, पार्टी से निकालने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment