Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में हत्या का आरोपी बना भाजपा जिला मंत्री:प्रधानी चुनावी में बूथ अध्यक्ष की हत्या करने का आरोप, पार्टी से निकालने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में भाजपा कार्यकारिणी ने हत्या के आरोपी जिला मंत्री का पद दे दिया। आरोप है लालचंद यादव ने उसने 2020 में प्रधानी के चुनाव के दौरान ओमकार दुबे नाम के शख्स की हत्या कर दी थी। इस मामले में महाराजगंज थाने में 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसमें लावचंद यादव का नाम भी शामिल था। अब लाल चंद यादव को भाजपा जिला मंत्री बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की स्वीकृति मिलने के बाद जिला कार्यकारी और जिला कार्य समिति की घोषणा की गई थी। भाजपा की इस नई कार्य समिति में 31 पदाधिकारी बनाए गए थे, जिनमें हत्या के आरोपी लालचंद यादव को भी पदाधिकारी बनाया गया है। 2020 में की थी प्रधानी के चुनाव में हत्या भाजपा कार्यकारिणी में शामिल लालचंद यादव पर 2020 में प्रधानी के चुनाव में ओमकार दुबे की हत्या करने का आरोप लगा था। ओमकार दुबे उस दौरान भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। उस दौरान उस बूथ पर भाजपा मजबूत थी। इस मामले में दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए ओमकार दुबे के भाई नागेंद्र दुबे ने बताया- कानून व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी जानी जाती है, लेकिन जिस तरह से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को भाजपा कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है वह निश्चित रूप से दुखद है। हमारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अपील है कि ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के पदाधिकारी को पार्टी से निकालकर इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर महोत्सव 2026 का रंगारंग आगाज:दो दशकों बाद 'विकास और विरासत' थीम पर शुभारंभ
    Next Article
    1076 के कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन विवाद गरमाया:पुलिसवालों ने जबरन बस में बैठाया, कार्रवाई के डर से छिपते फिर रहे कर्मचारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment