Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पैनिक बाइंग से बढ़ी ईंधन की खपत:प्रशासन के हस्तक्षेप से आपूर्ति सामान्य, कोई वास्तविक कमी नहीं

    12 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में अफवाहों के कारण अचानक बढ़ी पैनिक बाइंग में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी। हालांकि, प्रशासन और तेल कंपनियों के त्वरित प्रयासों से अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आपूर्ति लगातार जारी है। यह स्थिति 12 और 14 अप्रैल को ऑयल डिपो बंद रहने के कारण उत्पन्न हुई, जिससे पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बाधित हुई। इसी दौरान फैली अफवाहों ने उपभोक्ताओं में घबराहट पैदा कर दी, जिसके परिणामस्वरूप 15 से 18 अप्रैल के बीच ईंधन की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई। सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 92 हजार लीटर पेट्रोल और 1.41 लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है। लेकिन, 17 अप्रैल को यह खपत बढ़कर क्रमशः 1.55 लाख लीटर और 3.11 लाख लीटर तक पहुंच गई। इस असामान्य मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया। 16 से 19 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर 40 से अधिक पंपों पर पेट्रोल और 25 से 37 पंपों पर डीजल की कमी देखी गई। प्रशासन ने इसे वास्तविक कमी के बजाय पूरी तरह "पैनिक बाइंग का परिणाम" बताया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने तेल कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित किया और आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि की। 17 अप्रैल को 2.02 लाख लीटर पेट्रोल और 3.52 लाख लीटर डीजल की आपूर्ति की गई। 18 अप्रैल को इसे बढ़ाकर क्रमशः 1.97 लाख और 3.74 लाख लीटर कर दिया गया। 19 अप्रैल की दोपहर तक भी पंपों पर 3.34 लाख लीटर पेट्रोल और 4.28 लाख लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध था, और अतिरिक्त टैंकर लगातार पहुंच रहे हैं। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग किया जा रहा है। घाघराघाट मार्ग पर भारी वाहनों के प्रतिबंध के कारण अब टैंकरों को अयोध्या और सीतापुर होते हुए जिले में पहुंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, पचपेड़वा और गैसड़ी क्षेत्र के पंपों को देवरिया के बैतालपुर डिपो से ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के एसएसबी कॉलेज परिसर में लगी भीषण आग:एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने पाया काबू
    Next Article
    फिरोजाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत:खडीत पुल और नगला बरी के पास हुए हादसों में एक घायल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment