Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में भाजपा की रणनीतिक बैठक:बूथ से जन-जन तक विचारधारा पहुंचाने का मिशन तेज

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। अटल भवन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला योजना बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की, जबकि जिला वर्ग प्रभारी डॉ. रंजन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी दिनों में मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। डॉ. रंजन शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि पार्टी की नीतियां और विचारधारा सीधे आम जनता तक पहुंचाई जा सकें।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता नए सदस्यों को जोड़कर संगठन के दायरे का विस्तार करेंगे। अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने अनुशासन को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि मजबूत और अनुशासित कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।रस्तोगी ने विश्वास व्यक्त किया कि बलरामपुर में आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनेगा। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं संयोजक डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौरभ हत्याकांड में 12 मई को फाइनल बहस:अंतिम गवाहों की गवाही भी साहिल के खिलाफ, जल्द केस में आएगा फैसला
    Next Article
    मेयर की बाउंड्री टूटकर लगा बोर्ड-'ये सरकारी भूमि है':मुरादाबाद में 10 बीघा सरकारी भूमि पर बना रखी थी बाउंड्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment