Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलकिस बानो केस के 2 दोषियों की उम्रकैद निलंबित:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी, कहा- दोनों 17 साल से ज्यादा जेल में बिता चुके

    15 hours ago

    2

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उनकी सजा पर निलंबित करते हुए कहा कि दोनों 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। इनमें से एक दोषी गंभीर रूप से दिव्यांग है। कोर्ट ने दोनों को ट्रायल कोर्ट की ओर से तय शर्तों पर रिहा करने का आदेश दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने दोनों दोषियों बिपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिंया की याचिकाओं पर सुनवाई की। दोषियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 2017 के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने दोनों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी। दोषियों के वकील की दलील- एक का नाम FIR में नहीं था सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि दोनों 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। एक दोषी का नाम FIR में नहीं था और घटना के करीब 3 साल बाद उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया था। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि एक दोषी गंभीर रूप से दिव्यांग है। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने जमानत की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि निचली अदालत और हाईकोर्ट दोनों मामले से जुड़े सबूतों पर विचार कर चुके हैं। अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को राहत नहीं मिलनी चाहिए। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जनवरी 2024 का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी 2024 को गुजरात सरकार के 15 अगस्त 2022 को 11 दोषियों को दी गई समयपूर्व रिहाई (रेमिशन) के आदेश को पूरी तरह खारिज कर दिया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी 11 दोषियों को वापस जेल जाना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी; इस साल हनी ट्रैप के 4 मामले
    Next Article
    CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया, चीफ जस्टिस ने सुनवाई के लिए इंतजार करने को कहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment