Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेल्जियम के लुकाकू ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:16 साल का करियर रहा; 135 मैच में सबसे ज्यादा 94 गोल किए

    11 hours ago

    5

    0

    बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ऐलान किया। लुकाकू ने बेल्जियम के लिए 16 साल के करियर में 135 मैच खेले और रिकॉर्ड 94 गोल किए। वह देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। पुरुषों के इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों में वह 5वें नंबर पर हैं। लुकाकू ने लिखा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ हर तरह का भाव महसूस किया। उन्होंने अपने साथियों, कोच और बेल्जियम के समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। 4 वर्ल्ड कप और 3 यूरोपियन चैंपियनशिप में खेले लुकाकू ने बेल्जियम के लिए 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने देश की ओर से 4 FIFA वर्ल्ड कप और 3 यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। वह बेल्जियम की उस टीम का हिस्सा रहे, जिसे फुटबॉल की गोल्डन जनरेशन कहा गया। लुकाकू ने मार्च 2010 में क्रोएशिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उस मैच में बेल्जियम को 1-0 से हार मिली थी। 16 साल, 9 महीने और 18 दिन की उम्र में वह बेल्जियम के इतिहास में तीसरे सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल गोल 17 नवंबर 2010 को रूस के खिलाफ 2-0 की जीत में किया था। वर्टोंगन के साथ सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया बेल्जियम के लिए खेलते हुए लुकाकू ने सबसे ज्यादा समय डिफेंडर जान वर्टोंगन के साथ मैदान पर बिताया। दोनों ने साथ में 6,110 मिनट खेले। इस सूची में टोबी एल्डरवायरल्ड दूसरे और गोलकीपर थिबो कोर्टुआ तीसरे नंबर पर हैं। क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे लुकाकू लुकाकू क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे। वह फिलहाल तुर्किये के क्लब फेनरबाहचे से खेल रहे हैं। पिछले साल वह नेपोली से इस क्लब में आए थे। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 41 साल के रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुश्ताक अली ट्रॉफी-रजत पाटीदार के 135 रन, 13 छक्के लगाए:मध्यप्रदेश ने असम को 131 रन से हराया; सूर्यकुमार की लगातार दूसरी फिफ्टी
    Next Article
    2032 से 2035 के बीच भारत को मिल सकती है ICC के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी, BCCI को लगानी होगी बोली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment