Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल विवाह के खिलाफ बागपत DM का हस्ताक्षर अभियान:'मिशन वात्सल्य' के तहत जागरूकता का संदेश दिया, दिलाई शपथ

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने 'मिशन वात्सल्य' के तहत बाल विवाह के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह जैसी कुरीति को बढ़ावा न देने और बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि एक सुरक्षित और सशक्त भविष्य का निर्माण हो सके। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हस्ताक्षर कर इस मुहिम का समर्थन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि बाल विवाह जैसे गंभीर अपराध को जागरूकता के माध्यम से समाज से खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा के प्रति परिवार तथा अभिभावकों को जागरूक होना चाहिए। बच्चों के भविष्य को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ATM बदलकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:बुलंदशहर में 62 ATM कार्ड और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
    Next Article
    अमेठी में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:हाईस्कूल में 82% स्कोर के बावजूद कम अंक आने से डिप्रेशन में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment