Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैकफुट पर महिलाएं, बोलीं- हमारे मीटर वापस लगाओ:XEN को पत्र देकर मीटर लगाने की मांग, मोहनपुरी की महिलाओं का धरना हुआ समाप्त

    15 hours ago

    2

    0

    स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले 15 दिन से आंदोलन की राह पर चल रही मोहनपुरी की महिलाओं का गुस्सा भीषण गर्मी के आगे चूर हो गया। इन महिलाओं ने धरना समाप्त करते हुए विद्युत विभाग के अफसरों से उनके घरों पर मीटर वापस लगाने की गुहार की है। उन्होंने पार्षद उत्तम सैनी के माध्यम से अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर विद्युत व्यवस्था बहाली की मांग की है। पहले समझते हैं पूरे मामले को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी में रहने वाले कुछ परिवार लगभग 15 दिन से स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। इन परिवारों की महिलाएं सड़कों पर हैं जो अपने घरों से स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग कर रही थी। इनके द्वारा बिजली घर से लेकर ऊर्जा भवन तक प्रदर्शन किए गए। बुधवार को इन महिलाओं ने धरना शुरू कर दिया। देर रात आश्वासन पर धरना समाप्त बुधवार को पूरा दिन मोहनपुरी बिजली घर पर महिलाओं ने धरना दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे दिन धरना चल लेकिन विद्युत विभाग के अफसरों ने सुध नहीं ली। इसी दौरान वहां मीटर उखाड़ने वाले लोगों पर हुआ मुकदमा चर्चा का विषय बन गया। देखते ही देखते माहौल बदल गया और महिलाएं फिर से घर पर मीटर लगाए जाने की मांग करने लगी। अफसरों ने लिखित में मांगा प्रार्थना पत्र काफी देर बिजली घर पर गहमागहमी होती रही। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने धरने पर बैठे लोगों से बात की। बातचीत दौरान इन महिलाओं ने अप्रत्यक्ष रूप से मीटर उखाड़ने की अपनी गलती को स्वीकार किया और उनके घरों की विद्युत व्यवस्था दोबारा बहाल किए जाने का आग्रह किया। इसके लिए अफसरों ने लिखित में प्रार्थना पत्र मांगा और लौट गए। पार्षद के माध्यम से भिजवाए प्रार्थना पत्र भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि वह इन परिवारों की समस्याओं को उठाने का काम कर रहे थे। विद्युत विभाग के अफसरों ने मीटर वापस लगाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अफसरों से मीटरों के साथ चेक मीटर भी लगाने का आग्रह किया है। इसके बाद महिलाओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया और घरों को लौट गई। अफसरों का दावा- विभागों में घूम रही महिलाएं शहर के बड़े विद्युत अफसरों ने दावा किया है कि जो महिलाएं मीटर उखाड़ कर बिजली घर पर फेंक कर गई थी, वह अब खुद विभाग में घूम-घूमकर उन्ही मीटरों को वापस लगाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि वह बहकावे में आकर विरोध में खड़ी हो गई थीं। SE बोले- रीइंस्टॉल होने में लगेगा समय सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अरशद खान ने बताया कि महिलाओं ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर मीटर वापस लगाने का आग्रह किया है। यह एक लंबी प्रक्रिया है। जिन मीटरों को यह महिलाएं उखाड़ कर लाई थी उनको लैब में भेजा जाएगा। जो मीटर फिट मिलेंगे उनको विभाग लगवाने का काम करेगा। जो खराब होंगे उनका शुल्क वसूलकर मीटर लगाए जायेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती नगर गायत्री शक्तिपीठ में भव्य रुद्राभिषेक:अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ने किया आयोजन
    Next Article
    आजमगढ़ के आईसीएसई बोर्ड के मेधावी बोले:कड़ी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन से मिली सफलता, चिल्ड्रन एकेडमी और साईं इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे रहे टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment