Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के घर नोटिस चस्पा:शस्त्र जमा करने का अल्टीमेटम दिया, बाउंसर ने रिवाल्वर लहराया था

    2 hours ago

    2

    0

    संभल पुलिस ने बीजेपी पश्चिम के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के खिलाफ एक वर्ष पुराने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर शस्त्र लाइसेंस सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर जमा करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार को थाना असमोली पुलिस जनपद संभल के संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित मोहल्ला कोट पूर्वी में राजेश सिंघल के आवास पर पहुंची। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने पुलिस बल के साथ यह नोटिस चस्पा किया।पुलिस के अनुसार, यह मामला पिछले वर्ष का है। तब सोशल मीडिया पर एक फोटो-वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति (कथित बाउंसर) हाथ में रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाई दे रहा था। जांच में सामने आया था कि यह रिवॉल्वर भाजपा नेता राजेश सिंघल का लाइसेंसी हथियार था। इस घटना के बाद थाना असमोली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लंबे समय तक इस मामले में कोई विशेष कार्रवाई नहीं हुई थी, जिससे यह माना जा रहा था कि मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। हालांकि, अब पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी सिंघल को कई बार मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया जा चुका था, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक अनुपालन नहीं किया गया। चस्पा किए गए नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राजेश सिंघल को अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निर्धारित समय दो दिन के भीतर थाना असमोली में जमा करना होगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर रिवॉल्वर जमा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले थाना कैलादेवी पुलिस ने राजेश सिंघल के बेटे जयेश सिंघल, भाई मुकेश सिंघल, भतीजे लक्षित सिंघल, चचेरे भाई सुभाष सिंघल और गुल्ला सहित सात लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज की थी। आपको बता दें कि राजेश सिंघल भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने पार्टी के टिकट पर सबसे पहला चुनाव वर्ष 2007 में संभल विधानसभा से लड़ा था, उसके बाद वर्ष 2012 एवं 2022 में पार्टी के टिकट पर संभल विधानसभा चुनाव लड़ा था, तीनों ही चुनावों में उन्हें सपा विधायक इक़बाल महमूद से हार का सामना करना पड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूत-प्रेत से पीड़ित लोग चीखते चिल्लाते मंच के पास पहुंचे:स्टील की रेलिंग पकड़कर तोड़ने लगे, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाकर सुनीं अर्जियां
    Next Article
    बिकरू कांड की खुशी दुबे इंटर में फर्स्ट डिवीजन पास:बोलीं- मुझे वकील बनना है, कोर्ट-कचहरी, मां का इलाज और तनाव के बीच तैयारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment