Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष पर 14 बकरा चोरी का केस:मीट कारोबारी की शिकायत पर तीन लोगों पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में बीजेपी के एक मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ बकरा चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक मीट कारोबारी की शिकायत पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उघैती थाना क्षेत्र के छिबऊकलां गांव निवासी मोहम्मद अशफाक बकरे के मीट का कारोबार करते हैं। उघैती कस्बे में उनकी दुकान है। अशफाक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल की रात उनके घर के बाहर बाड़े में 14 बकरे बंधे हुए थे। रात में किसी अज्ञात समय पर बाड़े का ताला तोड़कर सभी बकरे चोरी कर लिए गए। अगले दिन, 22 अप्रैल की सुबह जब अशफाक जागे तो बाड़ा खाली मिला। उन्होंने आसपास के इलाके में जानकारी जुटाई, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी। अशफाक ने अपनी शिकायत में गांव के रजनेश गुप्ता पुत्र ढाकाराम के अलावा संभल के हयातनगर निवासी सोनू और मुन्ना पर चोरी का शक जताया। पुलिस ने अशफाक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद रजनेश गुप्ता बीजेपी में उघैती मंडल के उपाध्यक्ष हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं। अन्य दो आरोपी संभल जिले के बताए जा रहे हैं। उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। वहीं, मंडल उपाध्यक्ष रजनेश गुप्ता का कहना है कि घटना वाली रात वह अपने घर पर ही थे और उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जो उनके दावे का समर्थन करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में वर्कशॉप संचालक से मारपीट:गाड़ी का AC ठीक न करने पर हमला, चार घायल, वीडियो वायरल
    Next Article
    विदेश में राजामौली की Varanasi की ‘बेइज्जती’, मैक्‍स‍िको इवेंट में हुई इग्नोर, तो नेटिजंस बोले- उतर गया ग्लोबल ऑडियंस वाला भूत…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment