Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सील मैरिज हॉल और संपत्ति में आग:गैंग्सटर एक्ट में सील प्रॉपर्टी जलकर राख, 2 घंटे में काबू

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के शेरकोट इलाके में गुरुवार शाम एक सील मैरिज हॉल और अन्य संपत्ति में आग लग गई। यह संपत्ति चार साल पहले जिला प्रशासन द्वारा गैंग्सटर एक्ट के तहत सील की गई थी। आग पर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। यह संपत्ति शेरकोट क्षेत्र के काशीपुर-हरिद्वार हाईवे पर जैन फिलिंग पेट्रोल पंप के पास मुहल्ला नौंधना में स्थित है। यह पांच भाइयों सरफराज अहमद, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद फैजान, फहाद और जीशान की है। इसमें लगभग दो बीघा भूमि पर एक विवाह मंडप और बाइक स्पेयर पार्ट्स का गोदाम शामिल है, जो पिछले चार वर्षों से बंद था। वर्ष 2022 में सरफराज अहमद, मोहम्मद शादाब और मोहम्मद फैजान पर रुपयों के लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर तीनों पर गैंग्सटर एक्ट लगाकर संपत्ति सील कर दी गई थी। बंद होने के कारण संपत्ति में बड़ी-बड़ी झाड़ियाँ उग आई थीं। गुरुवार शाम अचानक आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। संपत्ति के मालिक फहाद और शादाब भी मौके पर पहुंचे। सील लगी होने के कारण दमकलकर्मी मुख्य गेट खोलकर अंदर नहीं जा सके। अंदर के कमरों और स्टोर रूम में भी सील लगी हुई थी। तहसील प्रशासन को सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद लेखपाल छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मी दीवार फांदकर अंदर गए और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक संपत्ति के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। संपत्ति मालिकों फहाद और शादाब ने बताया कि 4 मई 2025 को भी इस संपत्ति में आग लगी थी, जिसकी उन्होंने तहरीर भी दी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं लेखपल का कहना है गैग्सटर एक्ट के चलते संपत्ति सील किया गया है, इसी क दमकलकर्मी अंदर नहीं गए संपत्ति स्वामियों द्वारा सील खोलने को लेकर प्रशासन से मांग की थी
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैफिक सिपाही पर धारदार हथियार से हमला:प्रतापगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    गोंडा में 5 घंटे तक मूसलाधार बारिश:अगले 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट, तापमान में गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment