Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत:दूध लेने के दौरान खेत में मिला शव, वन विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर मेंं शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हाथी के हमले से 35 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। वह घर से दूध लेने जा रही थीं, तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने मुआवजा और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह पूरा मामला मंडावली थाना क्षेत्र के रामपुर चाठा गांव में हुआ है। यह घटना सुबह करीब जब 35 वर्षीय ब्रह्मवती, पत्नी सुरेंद्र कुमार अपने घर से दूध लेने के लिए कालू के डेरे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जब ब्रह्मवती काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच खेतों की ओर जा रहे कुछ किसानों ने सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि वह ब्रह्मवती हैं। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी एक हाथी ने कालू नामक व्यक्ति पर हमला किया था, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो यह हादसा टल सकता था। मौके पर पहुंचे वन दरोगा योगेश कुमार और ग्रामीणों के बीच इस दौरान नोकझोंक भी हुई। बाद में उप प्रभागीय वन अधिकारी (एसडीओ) से फोन पर वार्ता के बाद ग्रामीणों ने महिला का शव उठाने दिया। एसडीओ ने पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाने और हाथी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। भागूवाला चौकी प्रभारी निरीक्षक अवधेशानंद और संजय यादव ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलकोच के जंगल में मिला टेक्नीशियन और महिला का शव:रायबरेली के लालगंज रेलकोच कारखाने में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    'मैं उनके बिना जिंदगी कैसे काटूंगी, वो फिल्मों के जरिए लोगों...', धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, पति को नहीं भूल पा रहीं, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment