Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:अभियुक्त के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; सामान बरामद

    15 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के शेरकोट में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, 2 हज़ार रुपए नकद, एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दरअसल, 11 अप्रैल को शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर हाईवे से लगभग 200 मीटर अंदर जंगल में 70 वर्षीय कश्मीरी देवी का शव मिला था। कश्मीरी देवी नई बस्ती कालागढ़, थाना अफजलगढ़, जनपद बिजनौर की निवासी थीं। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना शेरकोट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नहटौर थाना क्षेत्र के नोंधा निवासी जीशान पुत्र शराफत का नाम सामने आया। पुलिस हिरासत में पूछताछ करने पर जीशान ने बताया कि उसने लूट के इरादे से मृतका को धामपुर के कामिला आइस अस्पताल से लिफ्ट दी थी। अभियुक्त ने बताया कि वह कश्मीरी देवी को अफजलगढ़ हाईवे पर सगाई वाली पुलिया के पास ले गया और लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने पत्थर से प्रहार कर महिला की हत्या कर दी। शनिवार रात्रि अभियुक्त की निशानदेही पर बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे मौके पर ले गई। वहां जीशान ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 2000 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और आला कत्ल पत्थर बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में एक अलग अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकिया में वृंदावन हादसे के बाद अलर्ट:जर्जर नाव पर रोक, लाइफ जैकेट अनिवार्य; बिना लाइसेंस संचालन पर सख्ती
    Next Article
    फिरोजाबाद में बिना अनुमति देवी जागरण बंद:पुलिस ने विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद कार्यक्रम रुकवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment