Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:देवरिया के खुखुंदू चौराहे के पास हादसा, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर खुखुंदू चौराहे के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई। खुखुंदू चौराहे के पास लगभग 60 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति पैदल जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के पास से एक चाबी, लगभग 380 रुपये नकद और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में नटराज फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी:पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज जांच शुरू की
    Next Article
    डंपर की टक्कर से 8 साल के बच्चे की मौत:अयोध्या में इकलौते बेटे को खोने से परिवार में मातम, घटना के बाद चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment