Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक:डीएम ने नकल विहीन और निष्पक्ष एग्जाम कराने की तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

    22 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में बुधवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीएम ने घोषणा की कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा कक्षों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी डिवाइस का ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। यदि कोई परीक्षार्थी इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने और कोई भी कमी पाए जाने पर तत्काल उसे दूर करने के निर्देश दिए। केंद्रीय व्यवस्थापकों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अपनी सुविधा अनुसार क्लॉक रूम बनाने और परीक्षार्थियों द्वारा जमा सामान पर कोई शुल्क न वसूलने को कहा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों, परिसरों के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, गलियारों और विशेष रूप से परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि सभी कैमरे क्रियाशील रहें। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों में जनरेटर की अनिवार्य रूप से व्यवस्था करने को कहा गया। परिवहन विभाग को अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही करना सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार द्वारा पीपीटी के माध्यम से शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, एएसपी प्रकाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव सहित समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कराटे एलिट कप में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी ने जीते 9 गोल्ड समेत 12 पदक ,सब-जूनियर से सीनियर तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
    Next Article
    जनगणना ड्यूटी पर शिक्षकों का विरोध:वरिष्ठता के अनुसार पद तय करने की मांग, एसडीएम ने संशोधन का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment